तेरे रंग में रंगा है जीवन मेरा
सच्चा है रंग तेरी वफ़ा का
ऐ-मेरे खुदा ------
आओ नया गीत इक गायें
उसके सिंहासन के पास आएं
हैं हैरत अंगेज़ काम उसके
उसकी इबादत में खो जाएं
सच्चा है रंग तेरी वफ़ा का
ऐ-मेरे खुदा ------
अब चाहे हो मुझसे दुनियां ख़फ़ा
जीना मसीह और मरना नफ़ा
साये में तेरे अजब है सकूँ
सजदे में तेरे झुकूँ मैं सदा
सच्चा है रंग तेरी वफ़ा का
ऐ-मेरे खुदा ------