Sholey Sholey Sholey - शोले शोले शोले

0


शोले-शोले-शोले रूह की आग के शोले

भेज ख़ुदावन्द जिन्दा खुदावन्द

रूह की आग के शोले


कर भस्म तू गुस्सा और बड़ी 

सब बदकारी और मये कशी 

भर अपनी उल्फ़त हममें तू 

हममें नज़र आ तू ही तू 

तू साथ है जिसके ऐ यीशु  X  2

डोले-डोले-डोले कभी न फिर वो डोले 


लहू के चश्मों की धार से

और उन कोड़ों की मार से 

हम पाते है अपनी शिफा 

तेरी भी इसमें है रज़ा

तू बक्शे जिसको जिंदगी  X  2

खोले-खोले-खोले दिल का दर वो खोले


सब लानतें हमसे दूर की

बीमारियाँ काफूर कीं 

था डाली जो दिवार थी 

जो पाप और हममें दरार थी  X  2

धोले-धोले-धोले लहू से दमन धोले  


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)