स्तुति आराधना ऊपर जाती है,
आशीष लेकर नीचे आती है,
प्रभु हमारा कितना महान,
देखों हमसे करता वह प्यार,
हाले -हालेलुयाह हाले -हालेलुयाह - (2)
उसकी गवाही हमको देना है
उसकी तरह ही हमको जीना है
धरती पर है ये हमारा काम
सबको बताना है यीशु का नाम
हाले -हालेलुयाह हाले -हालेलुयाह - (2)
प्रार्थना - बिनती ऊपर जाती है
उत्तर लेकर नीचे आती है
प्रभु हमारा कितना महान,
देखों हमसे करता वह है प्यार।
हाले -हालेलुयाह हाले -हालेलुयाह - (2)
सिय्योन में स्तुति तेरी बाट जोहती है
धन्यवाद करना उसकी महिमा होती है
प्रभु हमारा कितना महान
देखो हमसे करता है प्यार
हाले -हालेलूथिह हाले – हालेलूथिह