जब किसी ने ये मुझ से कहा
चलो प्रभु के घर को चले
मेरा मन आनंदित हुआ
मेरा मन झुमने लगा
मै तो प्रभु के घर को चला - 2
झूम झूम कर मै नाचते हुए
नाचते हुए मै आनंद से
मेरे येशु से मिलने चला - ४
मै तो प्रभु के घर को चला ...
हे भोर के तारो अब जाग उठो
हे वीणा के तारों अब बोलने लगो
मेरे येशु की प्रशंसा करो - ४
मै तो प्रभु के घर को चला ...
कब जाकर मैं देखू उसे
कब जाकर मैं पूजूं उसे
मेरा मन पूछने लगा
मेरा मन पूछने लगा - ४
मैं तो प्रभु के घर को चला ...